कन्नौज। मानीमऊ क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने क्षेत्रीय लेखपाल पर पैमाइश करने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप लगाकर सदर एसडीएम को शिकायती पत्र दिया था, जिस पर लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया है।
मानीमऊ क्षेत्र सय्यैदपुर सकरी गांव के रहने वाले अखिल कुमार ने क्षेत्रीय लेखपाल अवनीश राठौर के खिलाफ पैमाइश कराने के नाम रिश्वत लेेने का आरोप लगाकर एक माह पूर्व सदर एसडीएम उमाकांत तिवारी से शिकायत की थी। पीड़ित ने लेखपाल के खाते में रुपये देने के दस्तावेज भी दिखाए। सदर एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि लेखपाल अवनीश राठौर के खिलाफ एक युवक ने शिकायत की थी। प्राथमिक जांच के दौरान लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया है। नायब तहसीलदार को मामले की जांच सौपी गई है।