कन्नौज। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पिता ने घर की छत पर लगे राजनीतिक दल के झंडे को लेकर प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक पर बच्चे से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पिता ने रविवार को सदर कोतवाली में अध्यापक के खिलाफ तहरीर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगधरापुर गांव के रहने वाले धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि उसका बेटा गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई करता है। शनिवार को विद्यालय के अध्यापक ने बेटे को बुलाकर घर की छत पर लगे राजनीतिक दल के झंडे के बारे में पूछा और गलत झंडा लगाने की बात को लेकर मारपीट की। धीरेंद्र रविवार को बेटे के साथ अध्यापक के खिलाफ तहरीर लेकर सदर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे को अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी। (संवाद)