फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली तक दौड़ रही दो डग्गामार बसों को किया गया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। परिवहन निगम व आरटीओ विभाग ने संयुक्त रूप से डग्गामार बसों के खिलाफ अभियान चलाया। पूर्वी बाईपास पर चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने अवैध तरीके से दिल्ली तक दौड़ लगाने वाली दो बसों को पकड़कर सीज कर दिया।
विज्ञापन

परिवहन निगम इटावा परिक्षेत्र के एससी शंखवार व पीटीओ रामबाबू दोहरे ने पूर्वी बाईपास पर अवैध रूप से दिल्ली तक दौड़ने वाली बसों के खिलाफ अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान दिल्ली तक चलने वाले डग्गामार बसों के चालक वाहनों को छोड़कर भाग गए। रोडवेज विभाग के परिचालकों को बुलवाकर अफसरों ने दोनों बसों को सीज कर निगम मंडी चौकी पर खड़ी करवा दिया। अफसरों ने कहा कि अवैध तरीके से बसों के संचालन कर डग्गामार बसों के संचालक परिवहन विभाग को लाखों रुपये के राजस्व का चूना लगा रहे थे। अभियान चलाकर डग्गामारी कारोबार पर शिकंजा कसा जाएगा। चेकिंग के दौरान डिपो इंचार्ज देवेंद्र कुमार यादव भी टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें