फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में नही पहुंच रहे डाक्टर, मरीज घंटों करते इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। मेडिकल कॉलेज में लापरवाही के चलते ओपीडी में समय से डॉक्टर नहीं पहुंच रहे हैं। वहां आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मरीज व तीमारदार घंटों डॉक्टरों का इंतजार करते हैं। कॉलेज प्रशासन पूरी तरह अंजान बना हुआ है।
विज्ञापन

बदलते मौसम के चलते मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। दिन पर दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मेडिकल कॉलेज में जिले से कोने-कोने से मरीज इलाज करवाने आते हैं। सुबह आठ बजे से ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो जाता है, लेकिन कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के चलते मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कॉलेज की ओपीडी में तैनात डॉक्टर समय से नहीं पहुंच रहे हैं। घंटों मरीजों को वहां खड़े रहकर डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ता है। जब मरीज खडे़-खडे़ थक गए तो वहां बेंच पर बैठकर डॉक्टर का इंतजार करने लगते हैं। डॉक्टर तय समय के करीब डेढ़ घंटे बाद ओपीडी करने पहुंचे, तब मरीजों ने उन्हें दिखाकर दवाइयां लीं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. डीएस मार्तोलिया ने बताया कि ओपीडी में अगर डॉक्टर समय से नहीं पहुंच रहे हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाह डॉक्टरों पर विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें