फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय जुलूस निकाला तो होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मतगणना की तारीख 10 मार्च जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में मतगणना होगी। परिणाम आने के बाद यदि किसी ने विजय जुलूस निकाला तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले की तिर्वा, छिबरामऊ और सदर कन्नौज सीट के लिए मतगणना 10 मार्च को नवीन मंडी समिति में कराई जाएगी। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि सुरक्षा के तीन घेरे बनाए गए है। मतगणना टेबलों के पास प्रथम घेरे में सीआईएसएफ के जवान तैनात होंगे। इसके बाद दूसरे घेरे में पीएसी बल रहेगा। मतगणना स्थल के बाहर सिविल पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था में रहेंगे। अधिकारियों और उम्मीदवारों के एजेंटों के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए जाएंगे। परिणाम आने के बाद विजय जुलूसों पर प्रतिबंध रहेगा। मतगणना स्थल के पास जीत का जश्न जैसे पटाखे और अबीर-गुलाल उड़ाने पर भी रोक लगाई गई है। मतगणना प्रक्रिया प्रभावित करने या फिर कानून व्यवस्था भंग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें