फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंपीरियल ब्लू ब्रांड शराब के 200 सैंपल संदिग्ध मिले, जांच शुरू

विज्ञापन
शराब ठेके का निरीक्षण करते डीएम राकेश कुमार मिश्रा व एसपी प्रशांत कुमार। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
कन्नौज/छिबरामऊ। डीएम, एसपी और आबकारी टीम ने शराब की 153 दुकानों पर जांच की। इंपीरियल ब्लू ब्रांड शराब के 200 संदिग्ध सैंपल लिए हैं। इनकों जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद में मिलावटी शराब पीने से तीन दोस्तों की मौत के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया। मिलावटी शराब बिक्री की आशंका के चलते डीएम राकेश कुमार मिश्रा, एसपी प्रशांत वर्मा ने आबकारी विभाग की टीमों के साथ अंग्रेजी शराब की 153 दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान आबकारी टीम ने इंपीरियल ब्लू ब्रांड की शराब के 200 से अधिक संदिग्ध सैंपल लिए हैं। पूरे जिले में इंपीरियल ब्रांड शराब की बिक्री पर रोक लगा दी। एसपी ने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति ने जहरीली शराब की बिक्री की तो उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी प्रशांत वर्मा ने आबकारी निरीक्षक के साथ यतेंद्र शर्मा के साथ सिकंदरपुर के अंग्रेजी शराब के ठेके को चेक किया। 180 एमएल की बोतल को आबकारी निरीक्षक साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें