कन्नौज। पोलिंग पार्टियों को असुविधा न मिले इसके लिए जीटी रोड को वन-वे कर दिया गया है। कानपुर से आने वाले वाहनों को बाईपास से होकर फर्रुखाबाद की ओर रवाना किया जाएगा।
एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मंडी समिति से छिबरामऊ विधानसभा में चुनाव कराने के लिए शनिवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से शहर में जीटी रोड को एकल मार्ग कर दिया जाएगा। जलालपुर पनवारा से कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। कानपुर से फर्रुखाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को शाम छह बजे तक जिला अस्पताल के पास से बाईपास से गुजारा जाएगा।