धंसी जमीन को देखते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
हसेरन। कस्बे में पानी की टंकी बनवाने के लिए कराई गई बोरिंग के बाद गुरुवार शाम को जमीन धंस गई। गनीमत रही कि आसपास कोई व्यक्ति नहीं था, इससे हादसा बच गया।
कस्बे के मुख्य बाजार में पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए बोरिंग कराई जा रही थी। लगभग 700 फीट बोरिंग होने के बाद शाम को कर्मचारी काम बंद कर चले गए। कुछ ही देर में जमीन भरभराकर नीचे धंस गई। जमीन धंसती देख काम कर रहे मजदूरों व कर्मचारियों में दहशत व्याप्त हो गई।
कर्मचारियों की सूचना पर जल निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जमीन धंसने से लाखों रुपये का सामान जमीन के अंदर दब गया। मजदूरों का कहना था कि अगर मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद होता तो बड़ा हादसा घटित हो सकता था।