फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 बीघा आलू की फसल खराब होने से सदमे में किसान की मौत

विज्ञापन
किसान की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। अंदौआ गांव में फसल खराब होने के सदमे में शनिवार रात को किसान की मौत हो गई। किसान ने 14 बीघा में आलू की फसल बोई थी, जिसमें झुलसा रोग लग गया। 19 दिन पहले किसान के छोटे भाई की मौत हुई थी।
विज्ञापन

अंदौआ गांव निवासी रामप्रकाश सिंह उर्फ नरेंद्र (46) अपने भाइयों में दूसरे नंबर के थे, और खेती करते थे। मृतक के सबसे बडे़ भाई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 20 दिन पहले सबसे छोटे भाई सुरेंद्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। तभी से सभी लोग गम में रहते थे। इस दौरान वे लोग खेतों पर भी नहीं गए थे।
बताया कि परिवार के लोगों ने 14 बीघा में आलू की फसल में झुलसा रोग लग गया था। शनिवार को छोटा भाई नरेंद्र खेतों पर फसल देखने गया था। फसल देखने के बाद हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मौत हो गई। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत बताई। किसान की पत्नी रामाकांती, पुत्री अनमोल (15) दो पुत्र शिवम (7) और आयुष (13) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें