फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस ने दबिश देकर पीड़िता का वापस कराया सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। हरियाणा के वल्लभगढ़ थाने मे दर्ज दहेज उत्पीड़न के मामले में पहुॅची पुलिस ने दहेज में मिले सभी सामान को कब्जे लेकर मायके पक्ष को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के नान्हेपुर गांव निवासी कीर्ति देवी ने बताया कि उसके पिता ने 2018 में उसकी शादी तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर्वा गांव निवासी देवपाल के पुत्र जगत के साथ की थी। कुछ दिन गुजरने के बाद उसके ससुरालीजन उसे दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। जब उसने मांग पूरी करने मे असमर्थता जताई तो ससुरालियों ने उसे सात माह पूर्व घर से निकाल दिया था। तभी से हरियाणा के वल्लभगढ़ में अपने पिता व परिवार के साथ रह रही है। उसने वल्लभगढ़ थाने में पति जगत, ससुर देवपाल, सास, देवर व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
बुधवार को गांव पहुंची हरियाणा पुलिस ने दहेज में दिया गया बेड, अलमारी, पंखा, बर्तन समेत अन्य सामान को कब्जे में लेकर सुपुर्द कर दिया। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा के वल्लभगढ़ थाने में दर्ज मुकदमे को लेकर हरियाणा पुलिस आई थी। अपनी कार्यवाही कर वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें