फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित डंपर की टक्कर से पिकअप चालक की मौत

विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
खड़िनी। सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने सौरिख बिधूना मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस व समाजसेवियों ने परिजनों को समझाबुझा कर शांत किया। करीब ढाई घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। पुलिस का कहना है कि फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम ग्यासपुर निवासी प्रेमचंद (45) खड़िनी निवासी सोहन मिश्रा के यहां पिकअप चलाता था। मंगलवार की सुबह प्रेमचंद्र पिकअप खड़ी करके अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी बिधूना की तरफ से मौरंग लादकर आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे प्रेमचंद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ सौरिख बिधूना मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया लेकिन चालक फरार हो गया। पुलिस व समाजसेवी महेंद्र मिश्रा उर्फ बबलू ने परिजनों को मुश्किल से समझा कर शांत कराया। तब जाकर कहीं ढाई घंटे बाद जाम हट सका। प्रेमचंद्र के परिवार में चार बच्चों के अलावा पत्नी कुसुमा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें