फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत दर्शाकरकटवा दिए 60 मतदाताओं के वोट

विज्ञापन
प्रदर्शन करते कुतुबपुर गांव के लोग। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
चपुन्ना। ग्राम पंचायत कुतुबपुर के लोगों ने बीएलओ के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की। गांव के लोगों का आरोप है कि बीएलओ ने 60 लोगों को मृत दर्शाकर उनके नाम मतदाता सूची से कटवा दिए हैं। साथ ही उनके स्थान पर नए वोट बनवा दिए।
विज्ञापन

ग्राम सभा कुतुबपुर निवासी सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, मुनेश सिंह, रामसेवक शर्मा के नेतृत्व में गांव के लोगों ने बीएलओ के खिलाफ प्रदर्शन किए। ग्रामीणों का आरोप है कि तिर्वा विधानसभा के बूथ संख्या 142 में लगभग 60 मतदाताओं को मृत दर्शाकर उनके नाम कटवा दिए गए, जबकि सभी मतदाता जीवित हैं।
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होने पर इसकी जानकारी हुई। गांव के लोगों ने बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीएम अशोक कुमार से शिकायत की है। प्रदर्शन के दौरान रामकुमार, मनोज कुमार दुबे, प्रेमलता देवी, कमलेश कुमारी, गीता देवी, उमेश कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में तहसीलदार राजू कुमार ने बताया कि एक भाग संख्या से इतने वोट मतदाता सूची से नहीं हटाए जा सकते। फिर भी शिकायत की जांच कराई जाएगी तथा दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें