फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बा में नहीं हुई सफाई, व्यापारियों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। कस्बे में सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई। सड़कों पर कूड़ा फैला हुआ है। सफाई कर्मचारियों ने रविवार को काम बंद कर दिया। आक्रोशित व्यापारियों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन

स्थानीय नगरपालिका में एक सैकड़ा से अधिक सफाई कर्मचारी हैं। इसमें करीब 50 कर्मचारी एक अनुबंधित कंपनी के तहत आउट सोर्सिंग से काम कर रहे हैं। कंपनी की ओर से इन्हें 26 दिन का वेतन दिया जाता है। इससे कर्मचारियों ने रविवार को कस्बे में सफाई करना बंद कर दिया। इससे यहां गंदगी पड़ी रहती है। इन कंपनी के कर्मचारियों की तरह अब नगर पालिका में काम कर रहे हैं।
अन्य सफाई कर्मचारियों ने भी रविवार को काम करना बंद कर दिया। एक जनवरी से प्रत्येक रविवार को नगर की सफाई व्यवस्था बंद रहने लगी। पूर्व सभासद विजय दुबे, व्यापारी नेता विकास गुप्ता, अनिल गुप्ता ने जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र से शिकायत की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें