तालग्राम। सीएचसी तालग्राम में संचालित होम्योपैथिक अस्पताल दस दिन बाद आखिरकार खुल गया। बुधवार को यहां 30 मरीजों को उपचार दिया गया। अस्पताल बंद होने की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। इसके बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया।
होम्योपैथिक चिकित्सक मनीष पांडेय और फार्मासिस्ट राजेश प्रताप सिंह ने बुधवार को अस्पताल खोला और त्वचा, खांसी, नजला के 30 मरीजों का उपचार किया। मरीजों को दवाएं भी दी गईं। मरीज राधा ने बताया कि पर्चा बनवा कर चेकअप कर दवाएं मिली हैं। ताहपुर पूर्व प्रधान जयसिंह पटेल ने बताया कि अस्पताल में बुधवार को दवा मिली है। डॉक्टर मनीषा पांडेय ने बताया कि मंगलवार को दवा का स्टाक लेनी गईं थीं। इस कारण अस्पताल बंद रहा है। अब विधिवत खुलेगा। सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि होम्योपैथिक अस्पताल में मरीजों का चेकअप किया गया है।