फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपैथिक अस्पताल दस दिन से बंद, मरीज परेशान

विज्ञापन
अस्पताल खुलने का इंतजार करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम। सरायप्रयाग से तालग्राम सीएचसी में शिफ्ट किया गया होम्योपैथिक अस्पताल दस दिन से बंद है। मरीज रोजाना चक्कर काट रहे हैं और बिना इलाज ही लौट रहे हैं। आलम यह है कि जिम्मेदारों को भी नहीं पता कि अस्पताल क्यों बंद है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जीटी रोड के चौड़ीकरण के कारण सरायप्रयाग से होम्योपैथिक अस्पताल को नौ दिसंबर को तालग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य में शिफ्ट किया गया था। डॉक्टर और फार्मासिस्ट भी हैं, लेकिन पिछले दस दिन से यहां ताला बंद है। होम्योपैथी दवाओं पर भरोसा रखने वाले लोग आए दिन मायूस होकर लौट रहे हैं। बीना देवी, अंजली, रामदेवी, राधा ने बताया कि दस दिन पहले दवा लेकर गई थीं। दवा से आराम हुआ। इसके बाद मंगलवार को दवा लेने आईं तो अस्पताल में ताला लगा मिला है। जानकारी की गई तो बताया गया है कि अस्पताल करीब दस से नहीं खुला है। अस्पताल में तैनात डॉ. मनीषा पांडेय से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, फोन रिसीव नहीं हुआ। सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय का कहना है कि होम्योपैथिक अस्पताल कई दिनों से बंद है। विभागीय अधिकारियों को पत्र लिख कर अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें