तालग्राम। धार्मिक स्थल पर पानी की व्यवस्था न होने से नाराज बाबा ने पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी। घंटों चले घटनाक्रम के बाद लोगों ने बाबा को नीचे उतारा।
अमोलर दलापुर्वा के ब्रह्मदेव स्थल पर श्री भगवत कथा का आयोजन किया गया। धार्मिक स्थल पर पानी की व्यवस्था न होने पर पागल दास नाम से प्रसिद्ध बाबा ने कथा से पहले आत्महत्या की धमकी दी थी। तीन दिन पहले विधायक अर्चना पांडेय के प्रयास से हैंडपंप तो लगवा दिया गया, लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही से पानी नहीं निकला।
मंगलवार को भंडारे में पानी की व्यवस्था न होने पर नाराज बाबा पेड़ पर चढ़ गया और आत्महत्या का घंटों नाटक किया। यह देख कर लोगों की भीड़ जुट गई। काफी देर चले ड्रामे के बाद लोगों ने बाबा को समझा बुझाकर नीचे उतारा। किसी ने ट्विटर पर सूचना डाल दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ की। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना जांच की जा रही है।