छिबरामऊ। जीटी रोड से सफाखेड़ा गांव होते हुए जसुआमई तक जाने के लिए 31 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। चित्रकूट कामदगिरि के पीठाधीश्वर ने पूर्व राज्यमंत्री के साथ सड़क निर्माण की शुरुआत कराई।
शुक्रवार को चित्रकूट कामदगिरि के पीठाधीश्वर स्वामी रामस्वरूपाचार्य व पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर सड़क निर्माण की शुरुआत कराई। पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने बताया कि इस सड़क के कई जगह टूट जाने से ग्रामीणों को काफी दिक्कत होती थी। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने विधायक निधि के 31 लाख रुपये से इस सड़क का निर्माण शुरू कराया है। इस सड़क के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि चंदन तिवारी, अश्वनी दीक्षित, अभिरूप दीक्षित, विनीत तिवारी, मनमोहन तिवारी, अंबुज दीक्षित, देव सिंह वर्मा, मनीष चौहान, राजा शुक्ला, पुनीत दुबे सहित कई लोग मौजूद रहे।