फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के खाते से दो बार में बीस हजार रुपये पार

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। साइबर अपराधियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। उनके हौसले बुलंद हैं। गिरोह के सदस्यों ने एक किसान के खाते से 20000 रुपये पार कर दिए। गुरुवार को किसान ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना तालग्राम के मुंडला टिकुरियन निवासी किसान मनोज कुमार ने बताया कि उनका बचत खाता स्टेट बैंक शाखा तालग्राम में है। 17 दिसबंर को रात में 10000 रुपये खाते से निकल जाने का मैसेज आया। सुबह होने पर जब मोबाइल चेक किया तो 10000 रुपये निकल जाने का मैसेज फिर आ गया। खाते से दो बार मे 20000 रुपये निकल गए। जब बैंक पर जाकर मैनेजर से खाते की डिटेल निकलवाई तो पता चला कि उनके आधार फिंगर से 20 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन दिल्ली में हुआ है। पीड़ित किसान ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। थाना प्रभारी कमल भाटी कहना है कि जांच की जा रही है, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें