फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन निरीक्षण कर बंदियों की देखी दशा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नितिका राजन मंगलवार को वीडियो काॅंफ्रेंसिंग कर जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों की दशा देखने के साथ नाश्ता, भोजन की जानकारी ली। बंदियों को निशुल्क उनके मुकदमे लड़ने के तरीके और धाराओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

सचिव ने सभी बंदियों को प्रतिकर योजनाओं और विधिक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आर्थिक कमी के चलते वकील नहीं कर पा रहे बंदी की मदद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से की जाती है। उन्होंने बंदियों और कैदियों को अच्छा बिस्तर, सुबह और शाम बेहतर भोजन, उपचार, साफ कपड़े देने के जेल अधिकारियों को निर्देश दिए। जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा ने बताया कि जेल में 929 कैदी हैं। इनमें 888 पुरुष, 41 महिलाएं और तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें