फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से टकराई बाइक, चाचा की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सिरसा गांव से सौरिख जा रहे युवकों की बाइक अचानक सामने से नीलगाय आ जाने से अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा घायल है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

कस्बा सिकंदरपुर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी बृजेश कुमार(40) हलवाई थे। वे भतीजे सुलांकित बाथम(15) पुत्र नीरज के साथ सोमवार शाम को बटेला के सिरसा गांव गए थे। यहां से वे सौरिख जा रहे थे। बाइक चला रहे बृजेश ने हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही वे नकटपुर गांव के पास पहुंचे, तभी बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ गई। बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में बृजेश कुमार व सुलांकित घायल हो गए। दोनों घायलों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। सैफई ले जाते समय बृजेश की रास्ते में मौत हो गई। जब बृजेश का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
मां के बाद बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
हलवाई बृजेश कुमार की पत्नी रीना की मौत दो साल पहले बीमारी से हो गई थी। इसके बाद से ही बृजेश अपनी बेटी कशिश (16), बेटा निर्मल (14) व आलोक (10) को मां का भी प्यार दे रहा था। अब अचानक मार्ग दुर्घटना में पिता की मौत हो जाने के बाद बृजेश के बच्चों के चेहरे पर बेबसी साफ दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें