छिबरामऊ। ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर छह दिन पहले नर्स की सेवा समाप्त होने के बाद अब उसे आवास खाली करने के लिए आदेश सीएमएस ने जारी किया है। नर्स को आवास खाली करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है।
मंगलवार को सौ शैया अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने नर्स आरती सैनी को नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर चिकित्सालय के आवास को खाली करने के लिए कहा है। बता दें कि नर्स आरती सैनी 23 से 28 नवंबर व चार दिसंबर को बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब थीं। इससे सीएमएस ने सेवा प्रदाता कंपनी को पत्र भेजकर सेवा समाप्त करने की संस्तुति की थी। सीएमएस की संस्तुति पर कंपनी ने उनकी सेवा समाप्त कर दी।