फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख ग्राम प्रधान पद का चुनाव हारे

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। पूर्व ब्लाक प्रमुख को ग्राम पंचायत के चुनाव में उम्मीदवार ने पटकनी दी है। करीब 38 वर्ष के बाद डिगसरा गांव का कोई उम्मीदवार ग्राम प्रधान पद पर चुनाव जीता है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लाक प्रमुख व वरिष्ठ नेता रजनीकांत यादव के भाई निवर्तमान ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव प्रधान पद का चुनाव हार गए। ग्राम पंचायत तिलपई डिगसरा से पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव 100 वोटों से चुनाव हारे हैं। ग्राम पंचायत में पांच प्रत्याशी चुनाव लड़े। मुकाबले में उनके चचेरे भाई शिवकांत यादव गुड्डू सहित डिगसरा से प्रेमनारायण चुनाव मैदान में थे। तीनों के बीच कड़ा मुबावला हुआ। बूथ संख्या 51 पर प्रेमनारायण गुरु ने 511 मत पाकर चंद्रशेखर यादव को 100 वोट के अंतर से परास्त किया। तिलपई में चंद्रशेखर को 629, शिवकांत यादव को 621, प्रेम नारायण वर्मा को 729, उपेंद्र यादव को 125 वोट मिले। इस सीट पर सपा नेता रजनीकांत यादव ने 1995 में जीत दर्ज की थी। 2000 का चुनाव हारने के बाद 2005 से इस गांव पर रजनीकांत का दबदबा बरकरार रहा। 38 साल बाद डिगसरा में प्रधानी पहुंचने पर गांव में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें