फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद अभिनेत्री तान्या की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। प्रसव के बाद अभिनेत्री तान्या गुप्ता की हालत बिगड़ी और कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव घर आते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कस्बा तालग्राम के कटरा मोहल्ला में रहने वाले अमित गुप्ता की पत्नी तान्या(26) अभिनेत्री थीं। प्रथम प्रसव पीड़ा होने पर 25 अप्रैल को इन्हें फर्रुखाबाद के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां बच्चे को जन्म दिया। बच्चा स्वस्थ है। तान्या की हालत प्रसव के बाद अचानक बिगड़ गई। डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। वहां शुक्रवार देर रात एक निजी नर्सिंग होम में मौत हो गई। इनके पति अमित गुप्ता ने भोजपुरी फिल्मों और कई धारावाहिकों में काम किया है। तान्या भी अपने पति के साथ फिल्मों में किरदार निभाती थीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें