कन्नौज। जिले में कोरोना के 21 नए मरीज मिले हैं। सभी मरीजों को घर पर आइसोलेट कर स्वास्थ्य महकमे ने उपचार देना शुरू किया है। स्वास्थ्य टीमें फोन कर मरीजों के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहीं हैं।
जिले में संक्रमितों की संख्या 1618 हो गई है। तीसरी लहर में कोरोना की चपेट में आकर नौ लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय 170 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। सीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि लक्षण होने के बाद भी लोग जांच नहीं करा रहे हैं। इससे संपर्क में आने वाले लोग भी संक्रमित हो रहे हैं। लक्षण मिलते ही लोग अस्पताल पहुंच कर कोरोना की जांच कराएं।(संवाद)