फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में फिर मिले 39 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। नवोदय स्कूल के तीन छात्र, दो डॉक्टर और तीन स्वास्थ्य कर्मी समेत 39 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर स्वास्थ्य विभाग ने दवाएं देते हुए निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में अब संक्रमितों की संख्या 273 हो गई। लगातार कोरोना संक्रमितों की बढ़ रही संख्या को देखकर चिकित्सा अधिकारियों ने चिंता जताई है। संक्रमितों में नवोदय विद्यालय के तीन छात्र, दो चिकित्सक समेत तीन स्वास्थ्य, पुलिस लाइन में दो सिपाही शामिल हैं। नवोदय विद्यालय में वैक्सीनेशन के बाद भी छात्र-छात्राएं लगातार संक्रमित हो रहे हैं। अब तक यहां पांच छात्र संक्रमित हो चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि सख्ती के बाद भी लोग लापरवाह हैं। बाजारों और प्रमुख स्थानों पर बगैर मास्क और सामाजिक दूरी के लोग घूम रहे हैं।
सौ शैया अस्पताल में डॉक्टर व नर्स पॉजिटिव
छिबरामऊ। नगर के सौ शैया अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर व स्टाफ नर्स के संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। पूरे अस्पताल परिसर को सैनिटाइज कराया गया और डॉक्टर व स्टाफ नर्स को सात दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया। छिबरामऊ ब्लॉक में आठ अन्य लोगों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें