फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा कर लौटे 19 लोगों को नहीं खोज पा रहा स्वास्थ्य महकमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ओमिक्रॉन प्रभावित देशों यात्रा कर जिले में लौटे 72 लोगों में 19 अभी भी लापता हैं। इनको स्वास्थ्य विभाग अब तक ट्रैक नहीं कर पाया है। पुलिस भी बेबस साबित हो रहा है। वहीं 53 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन को देखते हुए प्रदेश सरकार विदेश और मुंबई से यात्रा कर आने वालों पर विशेष नजर रख रहा है। जिले में विदेश और मुंबई से यात्रा कर लौटने वाले 72 लोगों को चिह्नित किया है। इसमें से 19 लोग अभी लापता हैं। वहीं 53 लोगों की स्वास्थ्य विभाग ने कोविड जांच कराई, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई है। 30 लोगों की आठ दिनों बाद भी जांच कराई गई वह भी निगेटिव आई है। वहीं 12 लोग अभी भी आइसोलेशन में हैं। इनकी आठ दिन बाद कुछ की दोबारा जांच कराई जाएगी। दोबारा
जिला निगरानी अधिकारी डॉ.बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया 72 वे लोग हैं, जो ग्रीन जोन यानी जिन देशों में ओमिक्रॉन के केस अभी कम निकल रहे हैं, वहां से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें