कन्नौज के ठठिया के रामपुर गांव में एक किसान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रामपुर गांव निवासी रंजीत सिंह 55 अपनी पत्नी आशा व पुत्र सुखवीर, सत्यवीर, धर्मवीर के साथ रहते थे।
गुरुवार दोपहर में वह अपने दरवाजे पर बैठा था। किसी बात से नाराज होकर उसने घर में रखी अपनी लाइसेंसी बंदूक उठा ली। घरवालों ने समझा कि सफाई के लिए उठाई है। बाहर दरवाजे पर बैठ उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली।
घटनास्थल पर मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। दरवाजे पर लहूलुहान अवस्था में शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव के पास पड़ी लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि युवक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।परिजनों से वजह जानने की कोशिश की जा रही है।