इधर, महिला के अनुसार, टिलिया गांव में रहने वाले युवक ने पीड़िता की मां से कहा कि वह दारोगा का करीबी है। थाने में कुछ भी करा सकता है। इस पर युवती की मां ने कहा कि वह बेटी को घर अपने साथ ले जाएगी और बेटी के प्रेमी के थाने में हाथ-पैर तुड़वाना चाहती है। इस पर युवक ने महिला से इस काम के लिए 30 हजार रुपये ले लिए।
मध्यस्थ बोला- दरोगा को दिए 21 हजार रुपये
बुधवार शाम जब महिला बेटी को लेने थाने गई तो देखा हवालात में प्रेमी आराम फरमा रहा है। इस पर महिला का पारा चढ़ गया और वह रुपये देने की बात कहते हुए थाने के बाहर हंगामा करने लगी। वहीं रुपये लेने वाले युवक का कहना है कि उसने 21 हजार रुपये दरोगा को दे दिए हैं, जबकि नौ हजार उसके पास है। इस संदर्भ में सीओ दीपक दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।