फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामिल तृतीय वर्ष के दो प्रश्नपत्रों की परीक्षा निरस्त

Wed, 13 Apr 2016 12:15 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
2.46 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा आज से - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अरबी फारसी मदरसा बोर्ड की ओर से आयोजित वार्षिक परीक्षा के दौरान मंगलवार को बंडल से गलत प्रश्नपत्र निकल आए। इस कारण मंगलवार (12 अप्रैल) व शनिवार (16 अप्रैल) की कामिल तृतीय वर्ष के दो प्रश्नपत्रों की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल को दूसरी पाली में कामिल (अरबी व फारसी) की तृतीय वर्ष के मुताला फिकह इस्लामी (सुन्नी) विषय की परीक्षा होनी थी।
विज्ञापन


निर्धारित समय पर जब प्रश्नपत्र का बंडल खोला गया तो इस दौरान 16 अप्रैल को होने वाले विषय मुताला उसूले फिकह (सुन्नी) के प्रश्नपत्र निकल आए। इसकी जानकारी तत्काल बोर्ड के रजिस्ट्रार मो. तारिक को दी गई। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार मंगलवार को परीक्षा देने आए छात्रों को इसकी जानकारी दी गई।

वहीं गलत पेपर निकलने के कारण सैकड़ों छात्र-छात्राओं को घर लौटना पड़ा। देर शाम इस मामले में रजिस्ट्रार मो. तारिक ने 12 अप्रैल व 16 अप्रैल को होने वाली कामिल तृतीय वर्ष के दोनों प्रश्नपत्र की परीक्षा निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि अब इन दोनों विषयों की परीक्षा की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें