फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के संबोधन के दौरान नारेबाजी

Wed, 13 Apr 2016 12:12 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए बीपीएड संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अनुदेशक व बीपीएड संगठन के नारेबाजी करते हुए केके इंटर कालेज खेल मैदान पर पहुंचने पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गए। हद तो तब हो गई जब सीएम के संबोधन के दौरान बेरोजगार युवक जमकर नारेबाजी करने लगे। हलांकि बेरोजगार युवक सख्ती के चलते सीएम तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो सके। बाद में उन्होंने सीएम के निजी सचिव को अपना ज्ञापन सौंपा। अनुदेशक संघ व बीपीएड बेरोजगार संघ के करीब दो सैकड़ा से अधिक बेरोजगार कार्यक्रम स्थल पर लगभग साढ़े ग्यारह बजे पहुंचे।
विज्ञापन


पहले सभी ने सीएम तक पहुंचने के नारेबाजी करते हुए मंच तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन उनकी नारेबाजी से सीएम की सुरक्षा में तैनात फोर्स एलर्ट हो गया और उनको पंडाल में घुसने नहीं दिया गया। अनुदेशक संघ ने दिए ज्ञापन में कहा कि अनुदेशक अपने विषय में विशेषज्ञ है। उनको बिना टीईटी परीक्षा के उसी पद पर समायोजित किया जा सकता है। अनुदेशकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष विपिन देव यादव ने कहा कि सरकार का यह रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बीपीएड बेरोजगार संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र राणा की अगुवाई में पहुंचे सैकड़ों बेरजोगारों ने जमकर हंगामा काटा। कहा कि शारीरिक शिक्षकों की भर्ती का शासनादेश सरकार को हर हाल में जारी करना होगा। अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर ने भी टीचरों के स्थानांतरण नीति में बदलाव के लिए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष दलवीर सिंह यादव, संजय, अरविंद दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें