फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमालगंज में मिले कोरोना संक्रमित की बहन और भांजे का लिया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाने के सरोना पश्चिम में मुंबई से लौटे युवक के कोरोना संक्रमित मिलने पर बहन बेटे के साथ कस्बे में ससुराल आ गई। इसकी जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग ने मां और बेटे का सैंपल लेने के बाद क्वारंटीन सेंटर भेज दिया।
विज्ञापन

पति से विवाद के बाद कस्बे की महिला छह माह पहले 12 वर्षीय बेटे के साथ अपने मायके कमालगंज के सरोना पश्चिम में रहने चली गई थी। 12 मई को मुंबई से लौटा महिला का भाई कोरोना पॉजिटिव पाया गया। संक्रमण के डर से महिला 13 मई को बेटे के साथ ससुराल आ गई। इसकी जानकारी महिला के पति ने कोतवाली पुलिस को दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों को जिला अस्पताल ले आई। सैंपल के बाद मां और बेटे को क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें