जिला अस्पताल में गैरप्रांतों से आए लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मचारी।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बाहर से लौटे लोगों को संक्रमण का डर सताने लगा है। खुद और परिजनों के बचाव को यह जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज, 100 शय्या अस्पताल पहुंच कर थर्मल स्क्रीनिंग करा रहे हैं। कोरोना की जांच के लिए सैंपल भी दे रहे हैं।
गैरप्रांतों से लौटने वाले खुद थर्मल स्क्रीनिंग करा रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग के लिए लंबी कतार लगी रही। थर्मल स्क्रीनिंग कराने वालों में महिलाएं भी शामिल रहीं। सीएमओ डॉक्टर कृष्ण स्वरूप के मुताबिक लोग जागरूक हो रहे हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़ने से लोग भयभीत भी हैं। इससे खुद जांच कराने पहुंच रहे हैं। शनिवार को 300 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई।