फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंदी 16 घंटे लेट, यात्री परेशान

Tue, 21 Feb 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
स्टेशन पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
टूंडला में कालिंदी के दुर्घटनाग्रस्त होने के दूसरे दिन कन्नौज स्टेशन में यात्रियों में अफरा-तफरी मची रही। घंटों इंतजार के बाद जब कालिंदी के 16 घंटे लेट होने की सूचना मिली तो यात्री बसों से घरों की ओर निकल पड़े।

शहर के सरायमीरा निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह रात से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं लेकिन जब सुबह कालिंदी के 16 घंटे लेट आने की सूचना मिली तो वह बस से कानपुर जा रहे हैं। इधर, दिल्ली जाने की प्रतीक्षा कर रहे संदीप दुबे बताते हैं कि दिल्ली से उन्हें इलेक्ट्रानिक पार्ट्स का आर्डर मिलना था। लेकिन वह समय पर नहीं पहुंच पाए हैं। अब बस से निकलना पड़ रहा है। मंगलवार को स्टेशन पर ट्रेनों को लेकर अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भिवानी से चलकर कानपुर की ओर जाने वाली 14724 का निर्धारित समय सुबह 9.7 बजे है यह अपने समय से 16 घंटे लेट चल रही है। वहीं 54156 फर्रुखाबाद-कानपुर पैसेजर निर्धारित समय पर है। 5306 कासगंज पैसेजर भी समय पर चल रही है। कालिंदी की लेट लतीफी से लोगों में नाराजगी भी है। स्टेशन अधीक्षक सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि कालिंदी के 16 घंटे लेट होने की जानकारी मिली है। अन्य ट्रेनें समय पर चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें