फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आज से गरजेंगे तीनों तहसीलों के लेखपाल

विज्ञापन
सदर तहसील में हड़ताल के तीसरे दिन धरना देते लेखपाल। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। सदर तहसील में आठ सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश लेखपाल संघ का तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। लेखपालों ने नारेबाजी कर सरकार से मांगों पर विचार करते हुए शासनादेश जारी करने की मांग की। लेखपाल संघ ने कहा कि सरकार ने अभी तक किसी तरह की वार्ता करने की पहल नहीं की है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट परिसर में तीनों तहसीलों के लेखपाल 26 दिसंबर तक लगातार धरना देंगे।
विज्ञापन

सदर तहसील में तीसरे दिन के धरने के दौरान लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने अभी तक उनके धरने को संज्ञान में नहीं लिया है। धरना जितने दिन अधिक चलेगा, उतनी परेशानी बढ़ेगी। आय, जाति, मूल निवास, आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतें, पैमाइश के कार्य अधर में हैं। ग्रामीण प्रतिदिन आ रहे हैं। हड़ताल की वजह से इन्हें वापस होना पड़ रहा है।
संघ के पदाधिकारियों ने सभी से अपील की है कि कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित जिला स्तरीय धरने में अधिक संख्या में सहभागिता कर सफल बनाएं। इस मौके पर सह संयोजक सुशील दीक्षित, तहसील अध्यक्ष सुखवंत सिंह, मंत्री विमल कुमार, अखिलेश मिश्रा, अभिषेक, रामजीवन, रामबरन, प्रेमचंद्र तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें