फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रोमांचक मुकाबले में ककराह चार रन से जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमोलर। नैपालपुर पहलपुरवा में चल रहे जय बाबा भीमसेन क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को रोमांचक मुकाबले में ककराह क्रिकेट क्लब की टीम ने ढकापुर्वा एकादश को चार रन से हराया। ऑल राउंडर खिलाड़ी सुंदरम को मैन ऑफ द मैच मिला।
विज्ञापन


ककराह के कप्तान अनिकेत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित 12 ओवरों में नौ विकेट पर 103 रन बनाएं। इसमें सुंदरम 16, अंकित 13, अंशू 21, विकास 22, अनिकेत 10 रनों का योगदान दिया। रावेंद्र ने 18 पर तीन, अंकित ने 30 पर तीन और छोटू ने 23 पर तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी ढकापुर्वा टीम 99 रन बना सकी। इसमें अंकित ने तीन छक्के व पांच चौकों की मदद से 49 रन बनाए। इसके अलावा राघवेंद्र ने 12, प्रशांत और मोहित ने आठ आठ रन बनाए। सुंदरम ने 13 पर तीन विकेट लिए। जितेंद्र ने 18 पर दो और अनिकेत ने एक विकेट लिया। अंपायरिंग महेंद्र, राजू स्कोरिंग प्रांशू, अजय और कमेंट्री नीतू, भोजराज ने की। इस दौरान आयोजक कमेटी के प्रांशू, विकास, आकाश, सिद्धनाथ, आत्माराम, रामनिवास, परशुराम, सुघरलाल, रामबक्स, संतराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें