राकेश चंद्र के रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के मोहल्ला कटरा में रहने वाले वृद्ध का शव कैरदा रोड के किनारे स्थित नाले में मिला। वृद्ध का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
बुधवार सुबह नगर के मोहल्ला कोलियान निवासी राकेश चंद्र यादव (65) पुत्र मन्नीलाल का शव कैरदा रोड के किनारे स्थित नाले में मिला। नाले के किनारे इनकी चप्पलें उतरी थीं। जानकारी पर परिजनों के अलावा पूर्व ब्लाक प्रमुख ब्रजकिशोर सिंह यादव व समाजसेवी बब्बा यादव पहुंच गए। वृद्ध के शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम को राकेश चंद्र आलू की फसल में पानी लगाने के लिए देर शाम घर से निकले थे। नाले में सेक्शन पाइप डालने के दौरान वह नाले में गिर गए। परिजनों ने राकेश चंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।