फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार से एक करोड़ का राजस्व प्रभावित

विज्ञापन
बिजली कार्यालय के सामने धरना देकर नारेबाजी करते विभागीय अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। बिजली विभाग में जीपीएफ घोटाले को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों के दो दिनी कार्य बहिष्कार से सरकार को एक करोड़ रुपये राजस्व का नुकसान हुआ। अधिकारी बोले, वसूली के लक्ष्य को हर हाल में हासिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जीपीएफ घोटाले के मामले में बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारी विरोध जता रहे हैं। इन्होंने 18 नवंबर से दो दिवसीय कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। इससे प्रेमपुर और छिबरामऊ फीडर में आई खराबी से बिजली आपूर्ति ठप रही। जिले के अन्य हिस्सों में आपूर्ति सामान्य बनी रही। दो दिन में करीब एक करोड़ रुपये के राजस्व की वसूली नहीं की जा सकी। मंगलवार को अधीक्षण अभियंता जीपी यादव की अगुवाई में अधिकारी व कर्मचारी सुबह 10 बजे से कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। अधिकारियों व कर्मचारियों ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इन्होंने कहा कि जब तक सरकार यह वादा नहीं करती कि वह जीपीएफ का भुगतान करेंगी, तब तक कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
एक्सईएन कार्यालय के सामने धरने में अधीक्षण अभियंता जीपी यादव, एक्सईएन कन्नौज शादाब अहमद, रविंद्र कुमार, जेई राजीव गंगवार, राजेश कुमार, दीपक कुमार, बाबू अशोक कुमार, ह्देश पटेल, रामपाल, हरस्वरूप समेत छिबरामऊ, कन्नौज व तिर्वा के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें