फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएनसीयू की क्षमता बढ़ाने के लिए मांगा बजट

विज्ञापन
एसएनसीयू वार्ड में भर्ती नवजात। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। महिला विंग के एसएनसीयू वार्ड (सिक एंड न्यू बोर्न केयर यूनिट) की क्षमता बढ़ाने के लिए मिशन निदेशक का निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उपकरण खरीदने की प्रक्रिया तेज कर दी है। सीएमएस डॉ.यूसी चतुर्वेदी ने सीएमओ डॉ.कृष्ण स्वरूप को पत्र भेजकर 12 रेडियंट वार्मर व छह फोटो थेरेपी मशीनों की खरीद के लिए 13 लाख की डिमांड भेजी है। मशीनों के आने के बाद वार्ड की क्षमता बढ़ जाएगी। दूर-दराज से आने वाले प्री मैच्योर नवजात आसानी से भर्ती हो सकेंगे। फिलहाल वार्ड में केवल 10 रेडियंट वार्मर व 6 फोटो थेरेपी मशीनें हैं। सितंबर-अक्तूबर माह में सबसे अधिक नवजात भर्ती हुए हैं। मशीनों की कमी से कई बार चिकित्सकों को नवजातों को मेडिकल कालेज सैफई व हैलट कानपुर के लिए रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

महिला विंग में संचालित एसएनसीयू वार्ड में रेडियंट वार्मर व फोटो थेरेपी मशीनों की उपलब्धता कम होने से स्टॉफ को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।सितंबर-अक्तूबर माह में कम दिनों वाले सबसे अधिक नवजात भर्ती हुए। भर्ती होने वाले नवजातों की संख्या 78 से 80 तक पहुंच चुकी है। एक दिन में 18-19 नवजातों को भर्ती किया गया। नवजातों की संख्या बढ़ने पर विकल्प निकालना पड़ा था। एंटीबायोटिक दवा व मां के दूध का सेवन कर रहे नवजातों को कंगारू वार्ड में शिफ्ट किया गया था। इससे कि दूसरे नवजात बच्चों को भर्ती कर उनकी देखभाल की जा सके।
सीएमएस डॉ .यूसी चतुर्वेदी ने बताया कि करीब दो माह पहले मिशन निदेशक से वीडियो कांफ्रेंसिंग में एसएनसीयू वार्ड की क्षमता बढ़ाए जाने का अनुरोध किया गया था। मिशन निदेशक ने हरी झंडी दे दी थी। उन्होंने निर्देश दिए थे कि जिले में बजट हो तो उससे खरीद कर ली जाए। बजट न होने पर मांग के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि रेडियंट वार्मर व फोटो थेरेपी मशीनों की खरीद के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है। सीएमओ को डिमांड भेज दी गई है। बजट मिलते ही जैम पोर्टल के माध्यम से खरीद की जाएगी। इसके बाद एसएनसीयू वार्ड की क्षमता बढ़ जाएगी। दिक्कतें भी कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें