फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मलिकपुर (कन्नौज)। तेज गति से जा रही कार ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौत हो गई। इसके बाद कार बिजली के पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार रामाश्रम की ओर से आ रही थी। इलाके के कबिरापुर गांव के मोड़ पर कार ने साइकिल सवार राजा(15) को टक्कर मार दी। राजा जहांगीरपुर निवासी खुशीराम का बेटा था। कार की टक्कर से राजा की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को घटनास्थल से भगाने लगा। इससे कार बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा गई। कार में बैठे सभी लोग भाग निकले। इलाकाई लोगों ने घटना की सूचना गुरसहायगंज पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ताऊ रामसागर ने बताया की राजा साइकिल से अपने पिता खुशीराम को खेत पर छोड़कर घर लौट रहा था। नव निर्वाचित प्रधान विपिन कुमार तिवारी, पूर्व प्रधान अवधेश तिवारी ने परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें