फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा कर बाइक पलट गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौत हो गई। चालक की हालत गंभीर है। हेलमेट लगाए होने से जान बच गई। कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बलिया जिले के थाना बटिया के सोनबरसा गांव निवासी हेमांक (21) साथी अनमोल कुमार पांडेय के साथ बाइक से लखनऊ से दिल्ली जा रहा थे। बाइक अनमोल चला रहा था। दोनों दिल्ली की किसी कंपनी में काम करते थे। ठठिया थाना क्षेत्र के पट्टी गांव के पास एक्सप्रेसवे पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे दोनों एक्सप्रेसवे पर गिर पड़े। हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
उपचार के दौरान हेमांक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायल अनमोल की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर किया गया। अनमोल ने हेलमेट लगा रखा था। इससे जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें