फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक खड्ड में गिरी, फल विक्रेता की मौत

विज्ञापन
आकिब की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। कार की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के नीचे खड्ड में गिर गई। हादसे में फल विक्रेता की मौत हो गई। दोस्त गंभीर घायल है।
विज्ञापन

तालग्राम कस्बे के मोहल्ला जिलापुरी निवासी आकिब ऊर्फ गोलू (17) पुत्र नौशाद और जेरकिला मोहल्ला निवासी आरिफ(20) पुत्र असलम उर्फ टिंकल बस स्टॉप पर अलग-अलग फलों का ठेला लगाते थे। सोमवार को दोनों एक ही बाइक से एक दोस्त की बरात में शामिल होने सदर कोतवाली के गांव मियांगंज गए थे। यहां से रात करीब 12 बजे लौट रहे थे। आगरा लखनऊ-एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के अमोलर अंडर पास सर्विस रोड पर बाइक में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पत्थरों से टकराने के बाद खड्ड में गिर गई। पीछे बैठा आकिब उछलकर सिर के बल गिरा। हेलमेट न लगाए होने से आकिब की घटनास्थल पर मौत हो गई। दोस्त आरिफ गंभीर घायल है। थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल ने शव को कब्जे में ले लिया। घायल आरिफ को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया।
पिता की मौत के बाद आकिब पर थी जिम्मेदारी
हादसे में मौत का शिकार हुआ आकिब पांच भाइयों में बड़ा था। पिता की 11 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह फल बेचकर परिवार का पालन कर रहा था। बेटे आकिब की मौत से मां शहनाज बेगम का हाल बेहाल दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें