एक्सप्रेस-वे से बाइक को ले जाते एनसीसी कर्मी।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। भइया दूज पर पत्नी और पुत्र के साथ मैनपुरी से कन्नौज ससुराल जा रहे युवक की बाइक में एक्सप्रेसवे पर कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित हुई बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दंपति और बेटा घायल हो गया। सीएचसी से मां-बेटे को रेफर किया गया है। बाइक सवार युवक हेलमेट लगाए था।
मैनपुरी जिले के कुसमरा यादव नगर चौराहा निवासी सुनील कुमार (38) पुत्र राकेश कुमार जनरल स्टोर की दुकान के साथ शादी विवाह में जयमाल स्टेज सजाने का काम करते हैं। यह भइया दूज पर पत्नी आरती (35) और पुत्र कृष्णा (15) के साथ बाइक से कन्नौज के सलेमपुर तारा बांगर में ससुराल जा रहे थे। सोमवार दोपहर दो बजे के लगभग आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के जलखरिया गांव के पास पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए।
एनसीसी के राजेंद्र सिंह, अजय सिंह, प्रदीप, अनिल, शैलेश और यूपीडा टीम ने सीएचसी भेजा है।