फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ में हारजीत को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, 22 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ(कन्नौज) क्षेत्र के यासिनपुर गांव में जुआ में 100 रुपये के दांव पर हारजीत को लेकर दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद इनमें पथराव के साथ धारदार हथियार चल गए। करीब आधा घंटे तक संघर्ष में दोनों पक्षों से 22 लोग घायल हो गए। घटना का सोशल साइट पर वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ मामले की छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

यासिनपुर गांव में रविवार दोपहर कई लोग जुआ खेल रहे थे। गांव का रितिक भी इनमें शामिल था। 100 रुपये हारने और जीतने को लेकर रितिक का पड़ोसी चौधरी गौतम से विवाद शुरू हो गया। दोनों में मारपीट होने लगी। जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के लोग धारदार हथियारों से लैस होकर पहुंच गए। इनमें पथराव के साथ धारदार हथियार चलने लगे। करीब आधा घंटे तक दोनों पक्षों के बीच संघर्ष से गांव में अफरातफरी मच गई। एक पक्ष से रितिक, रज्जन शर्मा, गुड्डू शर्मा, मोनू, अतुल और सुमित घायल हो गए।
वहीं दूसरे पक्ष से चौधरी गौतम, राम सिंह, कल्लू दोहरे, आदेश दोहरे, पंचू, मलिखान, आत्माराम, भज्जू, मखंचू, अनीता, फूलचंद्र, शोभित, राकेश, जयवीर आदि घायल हो गए। सूचना पर मानीमऊ चौकी प्रभारी गौरव कुमार और कोतवाल विकास राय पहुंच गए। सभी घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें