फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांच से बने कलेक्शन सेंटर में लिए जाएंगे कोरोना सैंपल

विज्ञापन
जिला अस्पताल में क्वारंटीन वार्ड के गेट पर बनाया गया कोरोना सैंपल कलेक्शन सेंटर। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमित के नमूने अब कांच के शीशे से बने कलेक्शन सेंटर में लिए जाएंगे। इससे सैंपल लेने वाले व्यक्ति को किसी तरह का खतरा नहीं होगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड के गेट पर बनाए गए कोरोना सैंपल कलेक्शन सेंटर को कांच के शीशे में बंद किया गया है। आने जाने के लिए एक गेट के अलावा कक्ष में एक पंखा लगाया गया है। शीशे में दो हाथ निकालने के लिए छेद किए गए हैं। इनके सामने कोरोना संदिग्ध को बैठाया जाएगा। लैब टेक्नीशियन कांच के शीशे से हाथ निकाल कर संदिग्ध का नमूना लेंगे। कोरोना संदिग्ध खांसता या छींकता है तो कक्ष के अंदर वायरस प्रवेश नहीं कर सकेगा। ऐसे में सैंपल लेने वाला कर्मचारी पूरी तरह से सुरक्षित होगा। यह कक्ष सोमवार को तैयार हो गया है। पहले जिला अस्पताल परिसर में रैन बसेरे के पास सामने पड़ी जमीन में बैठा कर संदिग्ध का ब्लड का सैंपल लिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें