फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली नदी के पुल पर बनाई गई दीवार

विज्ञापन
काली नदी के पुल पर बनाई गई ईंटों की दीवार। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। बेयरिंग गलने से धंसे काली नदी के पुल पर लोक निर्माण विभाग ने ईंटों से दीवार बना दी है। इससे यहां पहुंचे वाहन चालकों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद रोड पर स्थित काली नदी के पुल का एक हिस्सा बेयरिंग गलने से धसक गया। इसके बाद यहां से भारी वाहनों के आने जाने पर रोक लगा दी गई। गुरुवार को एहतियात के तौर पर पुल के किनारे पर ईंटों की दीवार बना दी गई। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को लौटना पड़ा। अब पुल से सिर्फ दो पहिया वाहन ही निकल सकते हैं। पुल धंसने के बाद छिबरामऊ से रजीपुर, श्रृंगीरामपुर जाने वाली बसों का संचालन बंद हो गया।
विज्ञापन

अब फर्रुखाबाद के लिए जाने वाली बसें अब ताजपुर रोड से बहोरिकपुर होकर जा रही हैं। साल 1972 में उधरनपुर गांव में काली नदी पर पुल का निर्माण कराया गया था। साल 2016 में पुल में दरार आ गई थी। इसके बाद आवागमन बंद कर दिया गया था। इसके कुछ हिस्से का जीर्णोद्धार भी कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें