फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद केंद्र पर भीग गया किसानों का धान

विज्ञापन
मंडी समिति के सरकारी धान खरीद केंद्र पर बारिश से भीगे धान के बोरे। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। केंद्रों के बाहर खरीद के इंतजार में रखा किसानों का धान रविवार रात बारिश में भीग गया। अब किसानों को धान बेचने के लिए सुखा कर लाना पड़ेगा।
विज्ञापन

नवीन मंडी समिति के सरकारी धान खरीद केंद्र पर किसानों के धान की आवक शुरू है। तौल में समय अधिक लगने से किसान धान खरीद केंद्र से टोकन लेने के बाद पैकेट केंद्र के बाहर छोड़कर घर चले आए। करीब बीस किसानों के एक हजार से अधिक पैकेट खुले आसमान के नीचे मंडी में रखे थे। रविवार को पूरी रात हुई बारिश में धान के पैकेट भीग गए। खुले आसमान के नीचे लगे इन पैकेट को पॉलिथीन से ढका नहीं किया गया था। रात का समय होने से किसान बारिश होने के बाद भी धान के पैकेटों को सुरक्षित करने नहीं पहुंच सके। इससे धान भीग गया। सोमवार को किसान मंडी समिति पहुंचे। पैकेट हटा कर सूखने के लिए अलग-अलग रखे।
विज्ञापन

किसान राम किशोर का कहना था कि वह धान खरीद केंद्र पर पैकेट लेकर आए थे। उस समय कई किसानों के पैकेट खुले में रखे थे। केंद्र संचालक से बात कर उन्होंने भी पैकेट खुले में लगा दिए। पैकेट भीगने से समस्या हो गई है। धान को घर ले जाकर सुखाने के बाद बेचने के लिए लाना होगा। इससे नुकसान होगा। मजदूरी में अधिक पैसे खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें