फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मंत्र एप पर दर्ज प्रसूताओं के विवरण से जेएसवाई का भी होगा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंत्र एप लाया गया है। एप के माध्यम से अब प्रसूताओं को जननी सुरक्षा योजना का भुगतान भी हो सकेगा। इसमें महिलाओं के प्रसव से लेकर बच्चों के एक साल तक के प्रसव की पूरी जानकारी दर्ज होती है। मंत्र एप पर भुगतान को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जल्द ही एप के माध्यम से ही भुगतान होना भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने प्रसव की सारी जानकारियां एक स्थान पर दर्ज करने के उद्देश्य से मंत्र एप शुरू किया है। एप पर महिला के गर्भधारण करने से लेकर बच्चे के एक वर्ष होने तक उसकी नियमित जांच और टीकाकरण की जानकारी दर्ज होगी। आशा कार्यकर्ता निर्धारित तिथि पर महिला के घर जाकर जानकारी लेकर एप के माध्यम से विभाग को उपलब्ध करा देती हैं। सीएचसी प्रभारी, बीसीपीएम, नर्स और स्टाफ नर्स सभी एप पर जुड़ी होती हैं। इससे प्रसव संबंधी कोई भी जानकारी उन तक पहुंच जाती है। अब एप के माध्यम से जननी सुरक्षा योजना का भुगतान भी किया जाएगा। योजना के तहत संबंधित एएनएम व स्टाफ नर्स भर्ती महिला का बैंक व आधार विवरण दर्ज करेंगी। ओटीपी के माध्यम से बायोमीट्रिक प्रमाणित करेंगी। इसके बाद अन्य प्रक्रिया करने के बाद भुगतान हो जाएगा। सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि मंत्र एप के संबंध में सभी सीएचसी प्रभारियों को प्रक्रिया पूरी कर भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।


इनसेट

एप पर दर्ज होते ही भर जाएगा प्रपत्र
जननी सुरक्षा योजना का लाभ पाने के लिए अभी तक लाभार्थी को संबंधित प्रपत्र भरना होता था, लेकिन अब एप के माध्यम से विवरण ऑनलाइन भर जाएगा। मंत्र एप के माध्यम से ई-कवच आईडी, आभा आईडी या आधार नंबर से महिला को पंजीकृत किया जाएगा। सारा विवरण ई-कवच से मिल जाएगा, जो हेल्थ रिकॉर्ड में भी प्रयोग कर लिया जाएगा। वहीं, सूचनाएं प्रमाणित होते ही जननी सुरक्षा योजना का प्रपत्र भी ऑनलाइन भर जाएगा। इसके साथ ही संबंधित इकाई को भुगतान के लिए ऑनलाइन ही पहुंच जाएगा। इसके बाद संबंधित स्वास्थ्य इकाई के भुगतान से अधिकारी की ओर से पीएफएमएस पोर्टल पर आईडी बनाकर भुगतान के लिए सीएचसी प्रभारी को मंत्र एप के माध्यम से भेज दिया जाएगा, जहां से सभी सूचनाएं प्रमाणित होने के बाद भुगतान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें