फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कोरोना सैंपल लेता कर्मचारी।

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना सैंपल लेता कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमण ने पिछले रिकार्ड तोड़ दिए। गुरुवार को आई रिपोर्ट में 321 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें एआरटीओ और इनके कार्यालय के आरआई (संभागीय निरीक्षक प्राविधिक) समेत पुलिस व प्रशासन के 45 कर्मचारी शामिल हैं। एक मौत हुई है।
विज्ञापन

जिले में पिछले साल से अब तक 5422 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 1655 पहुंच गई है। गुरुवार को 34 कोरोना संक्रमित उपचार के बाद ठीक हुए हैं। अब तक 65 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को 321 कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है।
आंकड़ों के मुताबिक सीएचसी हसेरन में चार कर्मी, मेडिकल कालेज तिर्वा में नौ, निजी अस्पताल में दो, फायर स्टेशन छिबरामऊ में एक, कलक्ट्रेट में चार, मेडिकल कालेज के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में छह, सीएचसी तालग्राम में एक, सीएचसी गुरसहायगंज में एक, 108 एंबुलेंस कर्मी, सीएचसी विनोद दीक्षित में एक, एआरटीओ कार्यालय में दो, सौ शय्या छिबरामऊ में एक, सीएचसी छिबरामऊ में दो, थाना इंदरगढ़ में तीन, पीएचसी भुन्ना में एक, सीएचसी तिर्वा में एक, पुलिस लाइन में दो, पीएचसी व सीएचसी जलालाबाद में दो, जिला जेल में एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित है। वहीं गुरुवार को छिबरामऊ नगर के मोहल्ला सराफान निवासी प्रमुख व्यापारी 64 वर्षीय कमलेश पांडेय का उपचार के दौरान आगरा के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कई दिनों से कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में नहीं हो सकेंगे काम
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में एआरटीओ व आरआई के कोरोना संक्रमित होने के बाद अन्य कर्मचारी जांच कराने की जद में आ गए हैं। इस दशा में एआरटीओ संजय कुमार झा ने तीन दिन के लिए कार्यालय में कामकाज पर रोक लगाई है। कोरोना संक्रमण से बचे कर्मचारी कार्यालय खोलेंगे। यह केवल कार्यालय का कार्य करेंगे। बाहरी लोगों का कार्यालय में प्रवेश बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें