फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को जहरखुरानी गिरोह ने लूटा, भर्ती

Sat, 27 Feb 2016 11:46 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से रोडवेज बस पर सवार होकर ठठिया आ रहा युवक रास्ते में जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। उसके पास मौजूद 10 हजार पांच सौ रुपये की नगदी व मोबाइल लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन


ठठिया क्षेत्र के श्यामपुर गांव का निवासी जय सिंह (20) पुत्र जयपाल सिंह बवाना में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार की रात सात बजे वह दिल्ली बस अड्डे से रोडवेज बस में सवार हुआ। अलीगढ़ आने पर दो लोग बस में चढ़े। एक उसकी सीट पर बैठ गया। आधा घंटे के बाद नशीला पदार्थ खिला दिया और नगदी, मोबाइल लेकर रास्ते में ही दोनों उतर गए।

शनिवार की सुबह बस जब ठठिया पहुंची तो चालक ने उसे जगाकर उतारने का प्रयास किया। उसे बेहोशी की हालत में देख परिचालक ने उसे सड़क किनारे लिटा दिया। मेडिकल कालेज में उपचार के बाद उसे होश आया तो उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें