तालग्राम। मरहूम अशरफ अली क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच रविवार को एलएम हुसैनी इस्माइलपुर और जेरकिला जूनियर स्टार के बीच खेला गया। जेरकिला ने एक विकेट से जीत हासिल की है। अब फाइनल में राजा खान निकवा और जेरकिला दमखम दिखाएंगे। मुकीम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार को मिला।
इस्माइलपुर के कप्तान मोहम्मद उरुज ने टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। तहसीम ने दो छक्के और एक चौका लगाकर 20 रन बनाए। फरद्दीन ने तीन गेंदों पर दो छक्के और एक चौका की मदद से 16 रन, शाहिद ने 14 रनों का योगदान दिया। हसान और मुकीम बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए। नौ ओवर में 63 रन बनाकर टीम ऑल आउट हो गई। अलफैज ने तीन ओवर में 20 रन देकर चार विकेट, निहाल ने चार रन देकर दो विकेट, अनुज ने 22 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेरकिला स्टार की टीम के
मुकीम 28 रन और अजीत गिहार ने छह, लल्ला ने 10, बोबी ने 10 रन बनाए। निहाल, अलफैज शून्य पर आउट हो गए। नौ ओवर में नौ विकेट खोकर 64 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीत लिया। मुहर्रम ने चार विकेट, शाहिद ने दो विकेट लिए। मुकीम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समाज सेवी लकी खान ने दिया। इस दौरान चेयरमैन मोहसिन खान जानू, आयोजक, मेराज अहमद, युसुफ खान, असद वारसी, कैफ सिद्दीकी, सोहेल प्रधान, सभासद राजेश कुमार शर्मा, पंकज आदि मौजूद रहे।